राज्यपाल हरियाणा ने श्री पुरोहित जी की दीर्घ आयु और स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

चंडीगढ़, 16 अप्रैल- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब राजभवन में पहुंचकर उन्हें उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

        राज्यपाल हरियाणा ने श्री पुरोहित जी की दीर्घ आयु और स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

क्रमांक-2024  चंडीगढ़, 16 अप्रैल- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की नीतियों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उनके साथ एपीजे सत्या समूह के महाप्रबंधक श्री अमित कांसल भी उपस्थित रहे।

प्रो0 विजय वीर सिंह ने राज्यपाल हरियाणा को आगामी 10 मई, 2024 को आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल हरियाणा को अवगत कराया कि उस दिन 1125 छात्रों को उनके कर-कमलों द्वारा डिग्रियां प्रदान की जाएगीं।http://NEWS24HELP.COM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *