Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

जीरकपुर-अंबाला फ्लाईओवर के नीचे दो पहिया वाहनों के लिए बने अवैध कट दे रहे हैं हादसों को निमंत्रण

Date:

जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे लोगों द्वारा अपने तौर पर दोपहिया वाहनों के लिए अवैध रूप से कट तैयार कर लिए गए हैं। जहां से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन एक साइड से दूसरी साइड पर निकालते रहते हैं, जिससे हाईवे पर आ रहे तेज रफ्तार वाहन के साथ किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती है। वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के अनुसार पटियाला लाइट पॉइंट वाले कट से कोहिनूर ढाबे के पास बने कट के बीच की दूरी बहुत ज्यादा है और उनको सड़क क्रॉस करने के लिए दूर से घूम कर आना पड़ता है। जिससे दोनों जगह पर वह ट्रैफिक में फंस जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसके बीच भी कहीं एक कट बनाया जाए। यह कट एनके शर्मा दफ्तर के सामने भी बनाया जा सकता है, जहां पर एक तरफ एनके शर्मा रोड पड़ता हैं और दूसरी तरफ रॉयल एस्टेट और प्रीत कॉलोनी भी पड़ती है। जिससे पटियाला लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक में कुछ कमी आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...