Thursday, September 11, 2025
Thursday, September 11, 2025

पंजाब CM को अस्पताल से आज मिल सकती है छुट्टी:सेहत में सुधार,

Date:

पंजाब सीएम भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है। उनके सारे टेस्ट भी ठीक आए हैं। उम्मीद है कि आज उन्हें अस्पताल से छु‌ट्टी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बीमार होने की वजह से उनका बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी कैंसिल कर दिया गया था।

सीएम मान 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि पीएम ने उनकी सेहत को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पूछा था। इसके बाद कटारिया ने सीएम से अस्पताल पहुंचकर सीएम से मुलाकात की थी।

दौरे के बाद तबीयत बिगड़ी

सीएम भगवंत मान पहले लगातार पंजाब के बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा कर रहे थे। लेकिन जब वह फिरोजपुर पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया था। वह नाव में बैठकर उन गांवों तक भी पहुंचे थे। जहां से चंडीगढ़ पहुंचते ही उनकी तीन सितंबर को तबीयत बिगड़ी।

इसके बाद चंडीगढ़ स्थित सीएम रिहायश पर ही उनका इलाज चला। लेकिन 5 सितंबर की रात को उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जिसके बाद 7 दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकार की चौकसी से घग्गर नदी नजदीकी गांव बड़े नुकसान से बचे – बरिंदर कुमार गोयल

  चंडीगढ़, 10 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई...

बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय: हरदीप सिंह मुंडियां

  चंडीगढ़, 10 सितंबर: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन...

पंजाब आपका कर्जदार है: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले समाज सेवियों का मुख्यमंत्री द्वारा धन्यवाद

    चंडीगढ़, 10 सितंबर:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सूबे के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख और उद्योगपति प्रितपाल सिंह का तह दिलों से धन्यवाद किया।   मुख्यमंत्री, जो एक निजी अस्पताल में जेरे इलाज हैं, ने समाज सेवी लोगों के साथ टेलीफोन 'ते बातचीत दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट में से बाहर निकालने के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार पहले ही इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दोनों समाज सेवियों द्वारा किया गया मिसाली काम सचमुच शलाघायोग है क्योंकि दोनों ही मिशनरी भावना से बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह लोग सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए फराखदिल से 'मुख्यमंत्री राहत फंड' में योगदान पा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में दुखी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोगों का तह दिलों से धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों को समय सिर मदद मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के योगदान का एक-एक पैसा सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत देगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे उपराले कुदरती कहर का सामना कर रहे लोगों को समय सिर जरूरी सहायता प्रदान करने में बहुत सहायक साबत होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दानी सज्जनों द्वारा दिखाई गई दरियादिली यकीनी तौर 'ते सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सूबे में बाढ़ कारन पहले ही बड़ा नुकसान हुआ है और सूबा सरकार ने लोगों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।