Tuesday, September 9, 2025
Tuesday, September 9, 2025

आज 2 हफ्ते बाद स्कूल खुले:सभी जिलों में बाढ़, नदियां उफान पर, टूटे बांध भरे जा रहे; आज कोई अलर्ट नहीं

Date:

पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों को छोड़कर अधिकतर स्कूल आज खुल गए हैं। हालांकि, अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पंजाब में नदियां अभी भी उफान पर हैं। लुधियाना में खतरा अब भी बना हुआ है। जबकि, अन्य जिलों में सरकार, प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से टूटे व क्षतिग्रस्त बांधों को भरने का काम तेज किया गया है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। बीते दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बाढ़ व नुकसान का बड़ा कारण अवैध खनन बताया था।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान सामान्य बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचकूला से पंजाब भेजी गई राहत सामग्री:BJP ने 3 तीन ट्रक,

पंचकूला से बीजेपी ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए...

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान खत्म:6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी; 8 बजे तक रिजल्ट;

15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। संसद...