पंजाब : मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हर तरफ चर्चा है कि पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।
सरकारी जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर जनचर्चा यह है कि आम आदमी पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है और पंजाब की बागडोर की जिम्मेदारी किसी और के कंधे पर सौंप सकती है।