Friday, September 5, 2025
Friday, September 5, 2025

कृषि मंत्री शिवराज बाढ़ग्रस्त इलाकों में उतरे:किसानों से फसलों का हाल जान रहे

Date:

अमृतसर1–बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अजनाला पहुंचे। यहां वह किसानों से मिले। किसानों ने उन्हें खराब हुई फसलों के बारे में बताया। उनके साथ कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और BJP जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग मौजूद रहे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री डेरा बाबा नानक एरिया में पहुंचे। इस दौरान वह ट्रैक्टर में सवार थे। ट्रैक्टर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ चला रहे थे। यहां केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों से बात की।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री से अमृतसर हवाई अड्‌डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुलाकात की और 5 राज्यों में नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। इनमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर शामिल हैं।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब भेजा है, ताकि वह जमीनी हालात का सीधा आकलन कर सकें। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने रवाना हुए।

शिवराज ने कहा कि पंजाब हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है। आज जब राज्य बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है, तब केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है।

कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र की दो टीमें पहले ही पंजाब पहुंच चुकी हैं। ये टीमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिसे प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में सनसनीखेज वारदात! बांधों को मजबूत कर रहे युवक को मारी गोलियां

  कपूरथला : बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों की मजबूती...

CM Mann को फोर्टिस अस्पताल किया शिफ्ट, दो दिन से घर पर चल रहा था इलाज

  चंडीगढ़/मोहाली : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से...

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, कैबिनेट बैठक स्थगित

  चंडीगढ़ : आज शाम होने वाली पंजाब कैबिनेट की...