Saturday, September 6, 2025
Saturday, September 6, 2025

पंजाब में बाढ़ का खतरा कायम:रावी ने फिर अमृतसर-गुरदासपुर डुबोना शुरू किया

Date:

पंजाब में बाढ़ से हालात अभी भी गंभीर हैं। अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।

मौसम विभाग ने मानसा, संगरूर और बरनाला जिलों में सुबह 9 बजे तक तेज बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी किया है। आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे राहत कार्यों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, अब बारिश का दौर थमने के बाद कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी का स्तर कम होने लगा है। फिर भी सतलुज और घग्गर नदी उफान पर हैं।

पंजाब के हालात का जायजा लेने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक नुकसान इस साल रावी ने पहुंचाया। कई गांवों से बाढ़ का पानी नीचे गिरा है और नुकसान सामने आने लगा है। लोगों के घरों में रेत इकट्‌ठा हो चुकी है। खेतों में फसलें रेत की चपेट में हैं।

इतना ही नहीं, घरों की हालत काफी दयनीय है। दीवारों पर दरारें आ चुकी हैं। कई छतें गिर चुकी हैं। कच्चे घर रहने लायक नहीं रहे हैं। लोग अब मुआवजे व दोबारा से खुद को पैरों पर खड़ा करने के लिए केंद्रीय व राज्य सरकार की तरफ देख रहे हैं। लेकिन दुखद बात है कि रात से एक बार फिर अमृतसर के रमदास इलाके में रावी का पानी चढ़ने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM भगवंत मान की सेहत पर आई नई अपडेट, सिसोदिया भी पहुंचे अस्पताल

  मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत...

Chandigarh में फिर बजे सायरन! Sukhna Lake के खोले फ्लड गेट, जारी हुआ Alert

  चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जहां बीते दिन थोड़ी देर निकली...

अफगानिस्तान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

  इंटरनेशनल --अफगानिस्तान में पिछले एक हफ्ते से लगातार भूकंप...

हरपाल चीमा और इस मंत्री की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, जानें क्या है पूरी खबर

  पंजाब : मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की अटकलों के...