Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्यों

Date:

 

अबोहर : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान उनके कई वर्करों को भी हिरासत में लिया गया है। मिली जानकरी के अनुसार, पुलिस ने सुनील जाखड़ को अबोहर के काला टिब्बा रोड पर हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ केंद्र की योजनाओं को लेकर अबोहर में भाजपा द्वारा आयोजित समर्थन शिविर में पहुंचने के लिए निकले। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद सुनील जाखड़ टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठ गए।

उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार होने की कोई परवाह नहीं है। हम लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में बताकर गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने गए हैं, लेकिन पंजाब सरकार हमें रोक रही है। हम किसी भी तरह से लोगों को परेशान नहीं होने देंगे।

बता दें कि पंजाब पुलिस ने कल भाजपा के मेगा कार्यक्रम ‘भाजपा दे सेवादार, आ गए आपके द्वार’ के तहत लगभग 3 दर्जन शिविरों में पहुंचे लगभग 125 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा पंजाब प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक ज्ञापन सौंपा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, जानें क्या कहा…

  जम्मू डेस्क : आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को...

BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बार्डर पर हेरोइन की खेप बरामद

  जलालाबाद: भारत-पाकिस्तान सीमा से एक बार फिर हेरोइन तस्करी...

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

  मोहाली : विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह...