Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

Date:

 

International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे देश की भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी ने मध्यम तीव्रता का बताया है। भूवैज्ञानिक विज्ञान एजेंसी ‘जियोनेट’ के अनुसार, भूकंप का केंद्र हॉक्स बे क्षेत्र के हेस्टिंग्स शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में 30 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से ठीक पहले आए इस भूकंप को लगभग 6,000 लोगों ने महसूस किया, जिन्होंने ‘जियोनेट’ वेबसाइट पर इसकी सूचना दर्ज की। हॉक्स बे न्यूजीलैंड के भूकंपीय रूप से सबसे अधिक सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। 1931 में आए एक बड़े भूकंप में 256 लोग मारे गए थे। पचास लाख की आबादी वाला न्यूजीलैंड ‘‘रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है। इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं आम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कर्नाटक MLC बोले- 2800 कुत्तों को मरवाया:खाने में जहर दिया

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर पार्टी के नेता और...

हिमाचल के कोटखाई में बादल फटा, पेट्रोल पंप में मलबा

देश के उत्तरी इलाकों में मानसून एक बार फिर...

लुधियाना में महिला को मारी कार ने टक्कर,

पंजाब के लुधियाना में ईशर नगर के ननकाना साहिब...