Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

राजस्थान के दौसा में कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत

Date:

राजस्थान के दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं।

एक्सीडेंट बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी गांव में हुआ। पिकअप में सवार सभी लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार एटा (UP) के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले थे। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है।

वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

हादसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य है।राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई थी। जहां एक्सीडेंट हुआ वो ब्लैकस्पॉट है। ये एरिया सरकार के भी संज्ञान में है। ऐसे और भी एरिया राजस्थान में चिन्हित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दौसा हॉस्पिटल में फिलहाल 4 घायल हैं। इनमें 2 पुरुष व 2 महिलाएं हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे को लेकर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...