Saturday, September 6, 2025
Saturday, September 6, 2025

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें

Date:

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं।

जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, 9 घायल हो गए। वहीं, हिमाचल के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। राज्य की 401 सड़कें बंद हैं।

इधर, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ बाढ़ में बह गया। बंजर नदी में बहते हुए बाघ को देखा गया। जबलपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 27 और राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में 24 जुलाई के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरपाल चीमा और इस मंत्री की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, जानें क्या है पूरी खबर

  पंजाब : मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की अटकलों के...

भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, बाप-बेटी की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

  नेशनल -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा...

पंजाब से बड़ी खबर: पौंग बांध ने फिर बढ़ाई चिंता, खतरे के निशान से 14.78 फीट ऊपर

  चंडीगढ़/नंगल/हाजीपुर : पौंग बांध के बढ़ते जलस्तर ने शुक्रवार...