Friday, September 5, 2025
Friday, September 5, 2025

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नागरिकों से अपील, “स्वस्थ भविष्य के लिए लगाएं पेड़”

Date:

 

जालंधर में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुरुओं व संतों का लिया आशीर्वाद

 

चंडीगढ़, 10 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंजाब के जालंधर स्थित नूर महल में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का दौरा किया और वहां आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पूज्य श्री आशुतोष जी महाराज के चित्र को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन दिन हमें उन महान गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने ज्ञान का प्रकाश देकर हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाई। मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में स्थित कामधेनु गौशाला का भी दौरा किया और गौ पूजन एवं गौ सेवा में भाग लिया।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बाबा मोहन दास आश्रम, जालंधर में पहुंचकर बाबा मोहन दास जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सभी आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं। मैं लंबे समय से गुरुजी से जुड़ा रहा हूं और हर वर्ष उनका आशीर्वाद लेता आया हूं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमें एक और संकल्प लेना चाहिए तथा“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है, और हम दिन-प्रतिदिन एयर कंडीशनर पर निर्भर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपने गुरुओं और संतों की शिक्षाओं के अनुरूप वृक्षारोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी सामना किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में गुरुओं व संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र के भलाई के लिए काम करेंगे।

 

इसके बाद, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां, जालंधर का भी दौरा किया और वहां मत्था टेक का आर्शीवाद लिया। डेरा प्रबंधन और संत समाज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को नमन करते हुए कहा कि उनका समानता, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी पीढ़ियों को प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने डेरा द्वारा समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए आश्वस्त किया कि सरकार ऐसे पवित्र संस्थानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में सनसनीखेज वारदात! बांधों को मजबूत कर रहे युवक को मारी गोलियां

  कपूरथला : बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों की मजबूती...

CM Mann को फोर्टिस अस्पताल किया शिफ्ट, दो दिन से घर पर चल रहा था इलाज

  चंडीगढ़/मोहाली : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से...

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, कैबिनेट बैठक स्थगित

  चंडीगढ़ : आज शाम होने वाली पंजाब कैबिनेट की...