Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिरी, 1 की मौत:

Date:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिर गई। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। बस में 18 लोग सवार थे, इनमें से 1 की मौत हो गई है, जबकि 7 घायल हैं। 10 लोग लापता हैं।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा।

कांगड़ा के खनियारा में 6 और कुल्लू में सैंज के रैला बिहाल में 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। धर्मशाला में बादल फटने की घटना खनियारा में बिजली प्रोजेक्ट के पास हुई। इससे नदी में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी चला।

इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी बरसा। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई। 4 झुलस गए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे।

मध्य प्रदेश के भोपाल में जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। यूपी के 45 जिलों तेज बारिश जारी है। झांसी में बिजली गिरने से बच्ची की मौत हुई। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे 3 साल के बच्चे का शव बरामद हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए आगे आए संत सीचेवाल

  सुल्तानपुर लोधी (धीर) : जब पूरा देश आजादी का...

बंगाल के बर्दमान में सड़क हादसा, 10 की मौत:35 घायल

नई दिल्ली--बंगाल के पूर्वी बर्दमान में नाला फेरी घाट...

फरीदकोट में सीएम से मिलने को किसानों ने तोड़े बेरिकेड्स

फरीदकोट--पंजाब के फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय...

विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने ऐलान किया उम्मीदवार

  पंजाब : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने...