मशहूर Punjabi Singer की Canada में मौ/त

 

माछीवाड़ा साहिब : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में मशहूर पंजाबी गायक की दर्दनाक मौत हो गई है। गायक व गीतकार विक्रम सिंह गिल (उम्र 22) की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक विक्रम सिंह गिल हलका साहनेवाल के अधीन गांव बुढेवाल के कांग्रेसी नेता व शुगर मिल के पुत्र हैं। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार विक्रम सिंह गिल अपने बेहतर भविष्य के लिए 4 साल पहले कनाडा गए थे जहां वह सरे में रह रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक विक्रम सिंह गिल एक अच्छे गायक व गीतकार भी थे जिन्होंने 15 से अधिक गीत रिलीज किए थे। विक्रम सिंह गिल की मौत से जहां परिवार को गहरा सदमा लगा है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। आज हलका साहनेवाल से कांग्रेस पार्टी के प्रभारी विक्रम सिंह बाजवा परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। इसके अलावा मिल्क प्लांट के डायरेक्टर धर्मजीत सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह बलिएवाल, उदयराज सिंह गिल, ताजपरमिंदर सिंह सोनू, जसपाल सिंह गढ़ी भैणी, स्वर्ण सिंह ख्वाजके, इकबाल सिंह जंडियाली, सतवंत सिंह, सरपंच रणधीर सिंह ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मृतक विक्रम सिंह गिल का पार्थिव शरीर 10 दिन में भारत पहुंचेगा जिसके बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *