Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

पंजाब सरकार का 11वीं और 12वीं के Students के लिए बड़ा ऐलान

Date:

 

जालंधर : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 11वीं व 12वीं कक्षा से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) सिखाना शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि अब आने वाला समय ए.आई. का है। सीएम मान जेईई एडवांस 2025 पास करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचा मजबूत बनाया गया है। ‘आप’ सरकार ने छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह आई.आर.एस. अधिकारी थे और इंकम टैक्स का पद छोड़ कर राजनीति में स्वच्छता लाने के लिए आगे आए थे।

सीएम मान ने कहा कि छात्रों के अध्यापक उनके कोच हैं और वह छात्रों भविष्य संवारने में लगे हुए हैं। सरकार ने पहले 10वीं तथा 12वीं के टॉप टैन छात्रों को बुलाया जिसमें से 19 लड़कियां थीं। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लड़की ने तो उसे कहा कि उसके 99.5 प्रतिशत अंक आए हैं। उसे इस बात का मलाल था कि उसके 0.5 प्रतिशत अंक कम क्यों रह गए। सीएम मान ने कहा कि छात्र अगर अच्छा पढ़ते हैं तो वह अपना लम्बा भविष्य संवार लेते हैं लेकिन अगर वह दृढ़ता से पढ़ाई नहीं करते हैं तो भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...