Monday, August 11, 2025
Monday, August 11, 2025

पंजाब के गुरुद्वारा साहिब में बड़ा हादसा,एक महिला की मौत ,कई श्रद्धालु घायल

Date:

 

रोपड़: यहां गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण (गुरुद्वारा टिब्बी साहिब) में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब ए.सी. कम्प्रेसर फटने से एक महिला की मौत हो गई तथा कई श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान रूपनगर के हरगोबिंद नगर निवासी कश्मीर कौर (62) के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा खुशहाल सिंह का भोग समारोह चल रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी बीच एयर कंडीशनर का कंप्रेसर अचानक फट गया और आग लग गई।

इस कारण कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत रूपनगर के अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला कश्मीर कौर की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला बलजीत कौर को पी.जी.आई अस्पताल ले जाया गया। बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के 7 जिलों में बाढ़, 10 लाख लोग प्रभावित:हिमाचल में 360 से ज्यादा सड़कें बंद,

उत्तर प्रदेश-बिहार में तेज बारिश के कारण बाढ़ के...

तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एअर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455...

पंजाब में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

चंडीगढ़---पंजाब पुलिस ने आज (10 अगस्त) बरनाला में नशा...

विधानसभा कमेटी से बाहर हुईं MLA अनमोल गगन मान

पंजाब : पंजाब के पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल...