Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब के पानी के लिए किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन, बलबीर सिंह राजेवाल ने किया ऐलान

Date:

 

 

पंजाब : पंजाब-हरियाणा का पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसानों ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इसी बीच चंडीगढ़ स्थित किसान भवन से सीनियर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल का बड़ा बयान सामने आया है। किसान नेता राजेवाल ने कहा कि, धान की बुआई पूरी होने के बाद पंजाब के पानी के लिए विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य द्वारा अब तक किए गए सभी जल समझौतों को रद्द करने की मांग करेंगे क्योंकि हर समझौते पर 25 साल बाद फिर से बातचीत हो सकती है। पंजाब सरकार को सभी समझौते रद्द कर पुनर्विचार की मांग करनी चाहिए।

कासिन नेता राजेवाल ने आगे कहा कि हम भावुक लोग हैं और हमने अपने देश में खाद्य संकट को समाप्त करने के लिए अपना सारा पानी मुफ्त में दे दिया है। आज जब राज्य में जल स्तर तेजी से घट रहा है, तब हमारे लोगों के जीवन की एकमात्र उम्मीद यहां के दरिया का पानी ही है। लेकिन दुख की बात यह है कि इस देश में जितनी भी सरकारें रहीं, उन्होंने हमेशा पंजाब के पानी को लूटने के लिए समझौते किए हैं। राजेवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पंजाब के हर घर व हर खेत तक स्वच्छ पेयजल नहरी पानी पहुंचाया जाए तथा आज तक पंजाब से जो मुफ्त पानी लिया गया है उसकी भरपाई भी केंद्र सरकार करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत का नेपाल को एक और उपहार: कोशी प्रांत में दो मॉड्यूलर पुल सौंपे

  International : भारत और नेपाल ने कोशी प्रांत में...

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...