Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत:21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान;

Date:

उत्तरप्रदेश और बिहार में सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हुई। वहीं, बिहार के पटना और हाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

मौसम विभाग ने आज भी देश के 21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर दिल्ली में रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यहां का टेम्परेचर 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ रेडियो शो में लोगों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मोबाइल फोन एप्लिकेशन ‘सचेत’ का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप आपदा की रियल टाइम की जियो-टैग्ड वॉर्निंग और देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, सुनामी, जंगल की आग, हिमस्खलन, तूफान, बिजली जैसी आपदाओं में ‘सचेत ऐप’ आपको हर तरह से सूचित और सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इस ऐप के जरिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्यों

  अबोहर : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस...

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  चंडीगढ़/फिरोज़पुर/तरन तारन, 21 अगस्तः पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर...

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

  चंडीगढ़/अमलोह, 20 अगस्त श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए...