Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

जम्मू-कश्मीर-पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 27 पर्यटकों की मौत:पहलगाम अटैक में 4 आतंकी शामिल

Date:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। इस बीच, उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

अटैक के बाद देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिन दौरा छोड़ बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे। वे आज पहलगाम जाएंगे। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी शाह से फोन पर बातचीत की है। अमेरिका, ईरान, रूस, इटली, यूएई सहित अन्य देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की है।

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती का विज्ञापन लिया गया वापिस, नोटिफिकेशन जारी

  पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापकों के रिक्त...

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

  चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार...

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम मा’र दिया थानेदार

  धनौला : जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद...

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  चंडीगढ़, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...