Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

लुधियाना में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या:फैक्ट्री के पास मिला शव, नशे में धुत 2 लोगों ने किया हमला

Date:

लुधियाना में बहादुर के रोड पर दो लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा देख एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले व्यक्ति ने तुरंत अपने फैक्ट्री मालिक व अन्य लोगों को सूचना दी।

शराब के नशे में धुत दो लोगों ने व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया। मृतक का नाम मेवा राम है। टिब्बा थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टिब्बा थाने की पुलिस को जानकारी देते हुए सतिद्र कुमार ने बताया कि वह हैप्पी डाइंग बहादुर के गारमेंट्स वॉशिंग में मास्टर के पद पर काम करता है।

कक्का ढोला रोड पर जसपाल कांप्लेक्स में साईं जी गारमेंट्स के पास उसकी रामा कृष्ण डाइंग के नाम से फैक्ट्री है। करीब 6 महीने से उसकी फैक्ट्री बंद है।

शराब के नशे में हत्यारोपियों ने की आपस में झड़प

फैक्ट्री के रख-रखवा के लिए उसने विकास कुमार राम और अभय को रखा हुआ है। विकास कुमार रात के समय फैक्ट्री में रहता है जबकि अभय दिन के समय फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में रहता है। विकास कुमार ने मुझे फोन पर बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले रणजीत और ऊजा राम ने शराब पी हुई है। वह दोनों आपस में गालियां देकर लड़ रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...

पंजाब में पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम:हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियारों के साथ युवक काबू

अमृतसर--पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक...