Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब में दलित स्टूडेंट की स्कॉलरशिप में गड़बड़ी का खुलासा

Date:

खन्ना–पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दलित बच्चों की छात्रवृत्ति में बड़ी गड़बड़ी की। लुधियाना जिले के खन्ना में मंत्री सौंद ने 4 सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार के समय फतेहगढ़ साहिब यूनिवर्सिटी की 6 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप बकाया थी। इसमें से केवल 2 करोड़ रुपए ही कोर्ट के माध्यम से मिल पाए।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने उन्हें बताया कि पिछली सरकारों में उन्हें कभी छात्रवृत्ति नहीं मिली। कोविड काल में कैप्टन सरकार ने वादा किया, लेकिन स्कॉलरशिप नहीं दी गई, अभी भी 4 करोड़ रुपए बकाया हैं। मंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में छात्रवृत्ति में कोई देरी नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल ही 730 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज

चंडीगढ़---हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के LOP की मांग

चंडीगढ़ -हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन...