मोहाली के युवक की लंदन में मौत:मर्चेंट नेवी का दावा सुसाइड किया

मोहाली-मोहाली के 20 साल के एक युवक की लंदन में मर्चेंट नेवी के शिप (समुद्री जहाज) में मौत का मामला सामने आया है। उसने कैडेट के रूप में नेवी जॉइन की थी। मर्चेंट नेवी के अधिकारियों का कहना है कि युवक ने शिप पर फंदा लगाकर सुसाइड किया है, जबकि परिजनों को शक है कि बेटे की हत्या हुई है। क्योंकि जिस दिन सुसाइड की बात की जा रही है,
उस दिन उनकी वीडियो कॉल पर बेटे से बातचीत हुई थी और वह उस समय बिल्कुल ठीक नजर आ रहा था। मृतक की पहचान बलराज सिंह के रूप में हुई है।
मृतक के पिता ने विक्रम सिंह बताया कि उनका बेटा 7 दिसंबर को सिंगापुर गया था, जहां से वह शिप पर सवार होकर लंदन के लिए रवाना हुआ। 16 मार्च को सुबह पांच बजे उनकी बेटे से बातचीत हुई थी।

उसे वीडियो कॉल पर 15 मिनट बात की थी। जबकि शाम को रात 9 बजे मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी का फोन आया कि उनके बेटे बलराज की मौत हो गई है और वे शव लेने के लिए आ सकते हैं।उन्होंने हामी भर दी और मर्चेंट नेवी के अधिकारियों ने उनका और उनके भतीजे का पासपोर्ट लेकर वीजा लगवा दिया।

जब वे लंदन के एक आयरलैंड पहुंचे, तो वहां फ्रीजर में उनके बेटे का शव रखा हुआ था। वहां पर अधिकतर विदेशी मूल के लोग काम करते थे। पता चला उनके सीनियर उसे काफी परेशान भी करते थे और उसके धर्म का मजाक भी उड़ाते थे। इस बात से पहले बलराज थोड़ा परेशान भी होता था।

लेकिन उन्होंने उसे समझाया कि वो सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे और उनकी बातो को अनसुना कर दे। जिसके बाद बलराज सैटल भी हो गया था।। उन्होंने कंपनी के उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *