चंडीगढ़ में स्टार्टअप नीति जल्द होगी लागू:प्रशासक ने दी मंजूरी

Date:

चंडीगढ़–चंडीगढ़ में स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें सरकार की तरफ से मदद मिलेगी। चंडीगढ़ की स्टार्टअप नीति को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस नीति को मंजूरी दे दी है।
अगले हफ्ते इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। सरकारी और निजी कॉलेजों को भी इस नीति में शामिल किया गया है। इस नीति में हर साल नए बिजनेस आइडिया को 10 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया गया है। इस पर 5 साल तक काम होगा।
इस नीति को बनाने की शुरुआत 2018 में हुई थी और लगभग 7 साल बाद इसे मंजूरी मिली है। इसका मकसद है चंडीगढ़ को एक ऐसा शहर बनाना, जहां नए बिजनेस शुरू करने वाले लोगों को हर तरह की मदद मिल सके।
नीति के तहत ‘स्टार्ट इन चंडीगढ़’ नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल बनेगा जहां स्टार्टअप से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी। नीति की देखरेख के लिए एक बड़ी कमेटी बनेगी जिसकी अगुआई चंडीगढ़ के मुख्य सचिव करेंगे। इसके अलावा, उद्योग विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक और कमेटी बनेगी जो इस नीति को ज़मीन पर लागू करवाएगी।
यह नीति 5 साल तक लागू रहेगी और हर साल इसमें ज़रूरत के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे, ताकि स्टार्टअप को सही समय पर सही मदद मिलती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...