Friday, August 29, 2025
Friday, August 29, 2025

रवि भगत बने पंजाब सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी

Date:

 

चंडीगढ़- पंजाब सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी रवि भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे।

रवि भगत की पदोन्नति राज्य के प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है। इस पद के अलावा वे लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के प्रशासनिक सचिव और पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले इस पद पर सीनियर आईएएस वीके सिंह तैनात थे। वह 1990 बैच के आईएसएस अधिकारी थे। लेकिन पिछले वर्ष 30 नवंबर 2024 को उनका रिटायरमेंट हो गया। जिसके बाद चार महीने तक यह पद खाली रहा।

वहीं, इसके बाद पंजाब सरकार ने आज इस दिशा में अहम फैसला लिया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को भी बदला था। 9 अक्टूबर को अनुराग वर्मा को पद से हटाकर 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा को नया सीएस लगाया गया है। ढाई साल में यह तीसरा माैका है, जब मुख्य सचिव का चेहरा बदला गया था।

 

रवि भगत 48 साल के है। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने जियो पॉलिटिक्स में एम फिल की है। इसके अलावा रीजनल डेवलपमेंट में एमए, पब्लिक पॉलिसी में एम और पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में एमएससी की है। रवि भगत ने पंजाब के जालंधर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह कई जिलों में डीसी व सरकार के विभिन्न अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाढ़ में बहने से 3 लोगों की मौत, 4 लापता

पंजाब में डैमों से लगातार छोड़े जा रहे पानी...

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर ठगे 6 लाख:बाइनेंस और एलबैंक से संपर्क

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का मामला सामने आया है,...