पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह टूरिस्ट बस ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी।
मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।