Wednesday, August 13, 2025
Wednesday, August 13, 2025

चंडीगढ़ में एंट्री के सभी रास्ते सील, 12 रूट डायवर्ट:किसानों को रोकने बैरिकेड्स लगाए

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ में न घुसने देने के लिए 12 रूट डायवर्ट कर दिए और 2500 जवानों की तैनाती भी कर दी गई। बुधवार सुबह से ही सभी चंडीगढ़ में एंट्री के रास्तों पर पुलिस फोर्स बैरिकेड्स लगाकर तैनात कर दी गई है। हर नाके पर खुद डीएसपी भी मौजूद हैं। इस दौरान पुलिस सभी वाहनों की जांच कर रही है।

किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहा द्वारा की गई 5 मार्च को चंडीगढ़ प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद पंजाब पुलिस ने ज्यादातर सभी किसान नेताओं को रात में उनके घरों में नजरबंद या फिर हिरासत में ले लिया। वहीं चंडीगढ पुलिस ने भी पिंडू संघर्ष कमेटी के मेंबर को हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव खुद पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। इसके अलावा एसएसपी कंवरदीप कौर भी नाकों पर जाकर सुरक्षा का जायजा ले रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अगर किसान आते हैं और जबरन चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश करते हैं, तो चंडीगढ़ पुलिस ने इससे निपटने की भी पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की पहली कोशिश किसानों को चंडीगढ़ में एंट्री न देने की है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ आएंगे। इधर, पंजाब के किसानों को चंडीगढ़ में आने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने भी कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से शहर की पंजाब के साथ लगने वाली सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान के दौसा में कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत

राजस्थान के दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े...

BJP नेता रणजीत सिंह गिल के पक्ष में High Court का बड़ा फैसला

  चंडीगढ़ : पंजाब बीजेपी नेता और रियल एस्टेट कारोबारी...