Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

सिख दंगा-सज्जन की सजा का ऐलान टला:पीड़ित पक्ष ने फांसी मांगी, 21 फरवरी को सुनवाई;

Date:

1984 सिख दंगा के एक केस में सज्जन कुमार को आज दिल्ली की राउज एवेन्ययू कोर्ट में सजा सुनाई जानी थी, जो टाल दी गई। यह मामला दिल्ली के सरस्वती विहार में 2 सिखों की हत्या से जुड़ा है।

दरअसल आज सजा के ऐलान से पहले पीड़ित पक्ष ने सज्जन को फांसी की सजा देने की अपील की। इसके बाद कोर्ट ने सजा नहीं सुनाई, अब इस केस की सुनवाई 21 फरवरी को होगी।

41 साल पहले हुए सिख दंगों के दौरान सरस्वती विहार में 2 सिखों की हत्या से जुड़ा है। 6 दिन पहले 12 फरवरी को कोर्ट ने सज्जन कुमार को दोषी ठहराया था और कहा था कि सजा का ऐलान 18 फरवरी को किया जाएगा।

वकील ने निर्भया केस का हवाला दिया
बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि निर्भया केस की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए, इस मामले में सजा-ए-मौत दी जाए। वकील ने कोर्ट में लिखित में अपना हलफनामा पेश किया।

सज्जन को एक और केस में पहले ही उम्रकैद
दिल्ली दंगों में सज्जन के खिलाफ 3 से ज्यादा केस चल रहे हैं। एक में वे बरी हो चुके हैं। दिसंबर 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उन्हें हिंसा कराने और दंगा भड़काने का दोषी पाया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल सज्जन तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

सज्जन कुमार के खिलाफ दंगा, हत्या और डकैती के आरोप में IPC की धारा 147, 149, 148, 302, 308, 323, 395, 397, 427, 436, 440 के तहत केस दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत का नेपाल को एक और उपहार: कोशी प्रांत में दो मॉड्यूलर पुल सौंपे

  International : भारत और नेपाल ने कोशी प्रांत में...

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...