नेशनल : दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं। सभी की नजरें इसी सीट पर टिकी हुईं हैं। इस बार भाजपा ने प्रवेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। शुरुआती रूझानों में प्रवेश सिंह आगे चल रहे थे। काफी देर बाद अरविंद केजरीवाल ने बढ़त बनाई। 6 राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। अब तक 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।