Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,नशे की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Date:

 

 

पंजाब  : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमृतसर से नशीले पदार्थ लाकर ट्राइसिटी में बेचने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अलग-अलग जगहों से काबू किया है। आरोपियों की आरती, गगन उर्फ गोगी निवासी  डड्डूमाजरा, गगनदीप सिंह निवासी लुधियाना और गगनदीप निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से 125 ग्राम हेरोइन, 77.80 ग्राम चरस, 5 चाकू, एक डमी पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया है।

 

एएनटीएफ (ANTF) ने 2 जनवरी को सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट के पास से आरती को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद गगन को 17 जनवरी को हरियाणा के कालका से 24.82 ग्राम हेरोइन, 77.80 ग्राम चरस, 5 चाकू, एक नकली पिस्तौल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान पर लुधियाना निवासी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर 50.61 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरती गोगी से सस्ते दामों पर हेरोइन खरीदकर ट्राइसिटी में ऊंचे दामों पर बेचती थी। गोगी लुधियाना के गगनदीप सिंह से ड्रग्स लाकर सस्ते दामों पर बेचता था। गगनदीप ने खुलासा किया कि वह अमृतसर के गगनदीप से कम कीमत पर ड्रग्स खरीदता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती का विज्ञापन लिया गया वापिस, नोटिफिकेशन जारी

  पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापकों के रिक्त...

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

  चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार...

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम मा’र दिया थानेदार

  धनौला : जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद...

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  चंडीगढ़, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...