Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

लुधियाना में खंभे से टकराया बाइक सवार:सीसीटीवी फुटेज आया सामने,

Date:

लुधियाना के जगराओं में बाइक सवार युवक के गले में प्लास्टिक मांझा फंस गया। उसने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह खंभे से टकरा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

घटना झांसी रानी चौक नजदीक मोहल्ला शहीद भगत सिंह नगर की है। घायल युवक का नाम आर्यन सिंह है। आर्यन के सिर खंभे में लगा गया, जिस कारण उसकी हालत गंभीर है। घटना के समय आर्यन मंडी से कमल चौक की ओर जा रहा था।

अचानक उसके गले में प्लास्टिक मांझा फंस गया, जिससे उसका गला कट गया और बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सीधा बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गिरने के दौरान आर्यन का सिर जमीन से भी टकराया।

राहगीर हरप्रीत सिंह ने घायल आर्यन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। आर्यन डिस्पोजल रोड स्थित नई गौशाला के पास रहता है और कमल चौक के पास एक जूते की दुकान पर काम करता है। उसके पिता रुबी एक दिहाड़ी मजदूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिंताजनक बात है कि बसंत पंचमी के मौसम में जगराओं में धड़ल्ले से प्लास्टिक मांझा बिक रहा है। पुलिस ने अब तक केवल सात गट्टू जब्त किए हैं, जबकि शहर में रोजाना दर्जनों प्लास्टिक मांझे का गट्टू बिक रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत का नेपाल को एक और उपहार: कोशी प्रांत में दो मॉड्यूलर पुल सौंपे

  International : भारत और नेपाल ने कोशी प्रांत में...

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...