Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब सरकार ने दिव्यांगजनों की शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारी नियुक्त किए: डॉ. बलजीत कौर

Date:

 

चंडीगढ़, 16 जनवरी

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के तहत विभाग दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। इसी के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग ने राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटी (आर.पी.डब्ल्यू.डी.) एक्ट, 2016 की धारा-23 के तहत दिव्यांगजनों की शिकायतों के निपटारे के लिए शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रदेश के दिव्यांगजनों को पेश आ रही समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों में स्टाफ स्तर पर शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

मंत्री ने कहा कि नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारी दिव्यांगजनों की नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार के भेदभाव, बाधा रहित वातावरण और पदोन्नति से संबंधित शिकायतों का निपटारा करेंगे। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के दो सप्ताह के भीतर जांच पूरी करना जरूरी होगा।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों की शिकायतों के निपटारे के दौरान रिकॉर्ड रखने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों द्वारा नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारियों के नाम और फोन नंबर विभाग की वेबसाइट पर एक महीने के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायत निवारण अधिकारियों की टेलीफोन डायरेक्टरी जल्द तैयार की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...

पंजाब में पाकिस्तान की आतंकी साजिश नाकाम:हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियारों के साथ युवक काबू

अमृतसर--पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक...