Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

केरल में दलित एथलीट का यौन शोषण केस- 27 गिरफ्तार

Date:

 

केरल के पाथनमिट्‌टा में में एक दलित लड़की के यौन शोषण से जुड़े केस में अबतक 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं।

रविवार को 14 लोगों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। इनमें लड़की का मंगेतर भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक 2 पुलिस थानों 10 FIR दर्ज हुई हैं। पाथनमिट्‌टा पुलिस थाने में 7 केस दर्ज हुए। पुलिस ने 17 लोगों और 4 नाबालिगों को पकड़ा। एलावुमथिट्टा थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि जिले के DySP के अंडर SIT गठित की गई है। इसमें विभिन्न रैंक और पुलिस स्टेशनों के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

मामले का पता तब चला एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने लड़की के व्यवहार में बदलाव देखा। फिर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को इसकी सूचना दी। लड़की ने काउंसलर को बताया कि पिछले 5 साल में 62 लोगों ने उससे रेप किया।

लड़की का आरोप है कि पहली बार 13 की उम्र में उसके साथ रेप हुआ था। जब उसके दोस्त ने पहली बार शोषण किया। अब वह 18 साल की हो चुकी है। उसके माता-पिता को भी इस बारे में पता नहीं था।

लड़की के बताए आरोपियों में से 40 लोगों पर POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें कोच, साथी एथलीट, क्लासमेट और घर के आसपास रहने वाले कुछ लड़के भी हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने 3 दिन के अंदर डिटेल रिपोर्ट और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित नाबालिग थी इसलिए आरोपियों पर POCSO एक्ट और SC-ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अर्की के शालाघाट-सोरिया मार्ग पर भूस्खलन, 3 मंजिला भवन पर गिरा मलबा

  अर्की -- साेलन जिला के उपमंडल अर्की के शालाघाट-सोरिया...

PM मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया:इसमें गृह-विदेश समेत 7 मंत्रालयों के ऑफिस

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में...