Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

जालंधर में विनीत धीर बने मेयर: समर्थकों ने दी बधाई

Date:

 

जालंधर–पंजाब में नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद आज जालंधर को अपना नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी को कुल 46 पार्षदों का समर्थन मिला। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बना लिया है। वार्ड नंबर 62 से पार्षद विनीत धीर को शहर का मेयर बनाने का मौका दिया गया है।

सीएम मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। वहीं, इस बार सीनियर डिप्टी मेयर की नियुक्ति की गई है। सीनियर डिप्टी मेयर के तौर पर बलबीर सिंह बिट्टू को जिम्मेदारी दी गई है। बिट्टू वार्ड नंबर-10 से पार्षद हैं। साथ ही वार्ड नंबर 38 से पार्षद मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है। हाउस की मीटिंग में तीनों नेताओं पर सहमति बन गई है।

मेयर चुने जाने के दौरान बधाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत, शहर और देहात के सभी विधायकों सहित कई AAP के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

“सेफ पंजाब” पोर्टल की मदद से नशा विरोधी जंग में 5,000 से अधिक एफ.आई.आर. दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

  चंडीगढ़, 12 अगस्त पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह...

हरियाणा में 10 लाख मजदूरों का पंजीकरण बंद:उकलाना में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन

उकलाना--र जिले के उकलाना में भवन निर्माण कामगार यूनियन...