Sunday, August 24, 2025
Sunday, August 24, 2025

अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह:पंजाब के कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Date:

पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कई महीनों के बाद फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई।

उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

गृह मंत्री अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात का समय काफी अहम है। सूत्रों की मानें तो मुख्य रूप से चर्चा के तीन बिंदु रहे। एक तो राज्य में इस समय चल रहा किसान आंदोलन। जिसे एक साल पूरा होने वाला है। जगजीत सिंह दल्लेवाल करीब 42 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनकी तबीयत नाजुक है। ऐसे में उम्मीद है कि बैठक में यह मुद्दा भी उठा होगा।

दूसरा अहम मुद्दा पार्टी प्रधान का है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद सुनील जाखड़ ने गृह मंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया था।

तीसरा, राज्य में एक के बाद एक लोकसभा, पंचायत और नगर निगम चुनाव हुए हैं। अब विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो साल बचे हैं, ऐसे में पार्टी को किस तरह आगे बढ़ना चाहिए, इस मुद्दे पर चर्चा हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

55 लाख पंजाबियों का राशन रोकने की साजिश

मान सरकार का पलटवार, आज हर ज़िले में प्रेस...

लुधियाना में गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या

पंजाब के लुधियाना में देर रात सुंदर नगर चौक...

खराब मौसम के चलते CM सैनी का प्रोग्राम कैंसिल

हरियाणा में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। इसके...

मोदी बोले- भारत 100 देशों को EV एक्सपोर्ट करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत...