Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

जालंधर में बढ़ती ठंड का कहर

Date:

पंजाब में ठंड ने विकराल रूप ले लिया है। जिससे पशु पक्षियों को ही नहीं, बल्कि इंसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। जालंधर में कल यानी शुक्रवार को एक व्यक्ति की कड़ाके की ठंड के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जिसके चलते उसे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल शव 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में ही रहेगी। अगर 72 घंटे तक कोई नहीं आता तो पुलिस द्वारा खुद उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

थाना डिवीजन नंबर-2 के एरिया में पड़ती नई अनाज मंडी में उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। लोगों ने शव बेसुध पड़े व्यक्ति को देखा तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद जांच के लिए थाना नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने कहा- आसपास के लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। एसआई गुलशन कुमार ने कहा- मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल की है। जिससे कोई दस्तावेज फिलहाल नहीं बरामद किया गया था। ना ही शरीर पर कोई निशान था। प्राथमिक जांच में मौत का कारण ठंड लग रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किए निर्देश

  जालंधर/चंडीगढ़ (: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में...

लुधियाना में पति से परेशान युवती ने किया सुसाइड:6 महीने पहले की लव

लुधियाना--पंजाब के लुधियाना में बिहार की रहने वाली युवती...

अब ट्रेन यात्रियों के सामान का भी चैक होगा वजन! रहें Alert नहीं तो …

  पंजाब : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की...

पाकिस्तान में सतलुज पर बना बांध टूटा:फिरोजपुर के 12 गांव में आ रहा पानी

चंडीगढ़---पड़ोसी राज्य हिमाचल में हो रही तेज बारिश की...