Saturday, August 23, 2025
Saturday, August 23, 2025

भारत घूमने आए श्रीलंकाई  नागरिकों का पंजाब में अपहरण

Date:

 

 

International : भारत भ्रमण पर आए एक श्रीलंकाई जोड़े के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को पंजाब के जिला अमृतसर की पुलिस ने एक नाटकीय बचाव अभियान के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रीलंका के छह नागरिक  जहान, करबिका, ललित पियंथा, कनिष्का, सुमर्धन और निलुजतिन भारत घूमने आए थे। दिल्ली में उनकी मुलाकात पहली बार एक अन्य श्रीलंकाई नागरिक असिथा से हुई, जिसने उन्हें झूठे वादे के तहत अमृतसर जाने के लिए राजी कर लिया।

उसने दावा किया था कि वह उनके लिए अल्बानिया के वर्क वीजा की व्यवस्था कर सकता है। अमृतसर पहुंचने पर  ये पर्यटक एक निजी होटल में ठहरे, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि वहां उनके लिए एक साजिश रची गई है। अपहरणकर्ताओं अंकित और इंदरजीत सिंह  ने उनका भरोसा जीतकर  पर्यटक जोड़े  एक पुरुष और एक महिला  को अगवा कर लिया और उन्हें एक अन्य होटल में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद, उन्होंने बाकी दोस्तों से $8000 फिरौती की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। होशियारपुर पुलिस की मदद से फोन ट्रेसिंग तकनीक का उपयोग कर अपहरणकर्ताओं का पता लगाया गया। बचाव अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय अंकित निवासी गांव लिटंन डाकखाना रामगढ़ कपूरथला तथा 23 वर्षीय इंद्रजीत सिंह निवासी गांव चंदपुर थाना पतारा जालंधर देहाती के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी अभी फरार है, और उसकी तलाश जारी है। कमिश्नर भुल्लर ने कहा, “अंकित, जो पहले भारत से निर्वासित किया गया था, इस साजिश में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”  अगवा किए गए दोनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। श्रीलंकाई पर्यटकों के समूह को पुलिस ने भारत में उनके प्रवास के दौरान पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, जानें क्या कहा…

  जम्मू डेस्क : आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को...

BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बार्डर पर हेरोइन की खेप बरामद

  जलालाबाद: भारत-पाकिस्तान सीमा से एक बार फिर हेरोइन तस्करी...

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

  मोहाली : विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह...