Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब BSP के पूर्व प्रधान जसबीर AAP में शामिल

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब बहुजन समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने जसवीर सिंह गढ़ी को पार्टी में शामिल करवाया।बता दें कि बहुजन समाज पार्टी से जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर बर्खास्त कर दिया गया था। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती द्वारा ये आदेश जारी किया गया था।

जसबीर सिंह गढ़ी साल 2019 से बसपा प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी अध्यक्षता में ही साल 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। इस चुनाव में पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन किया था। उनकी अध्यक्षता में ही BSP महासचिव नच्छतर पाल सिंह ने नवांशहर से जीत हासिल की थी। वहीं, उन्होंने खुद भी फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 31232 वोट (24.41%) लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निष्कासित करने के बाद पार्टी हाई कमान की तरफ से अवतार सिंह करीमपुरी को नया प्रधान बनाया गया था। पार्टी द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया था कि अनुशासनहीनता के चलते ये कार्रवाई की गई थी। करीमपुरी लंबे समय से पार्टी से जुडे़ हुए थे। वह विधायक और सांसद रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत का नेपाल को एक और उपहार: कोशी प्रांत में दो मॉड्यूलर पुल सौंपे

  International : भारत और नेपाल ने कोशी प्रांत में...

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...