Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

पंजाब में आंधी और बिजली गिरने की आशंका

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल गया है। शीतलहर के साथ-साथ सुबह से बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 21 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री ज्यादा है। सबसे ज्यादा तापमान 23.9 डिग्री पठानकोट के थीन डैम पर दर्ज किया गया है।

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मलेरकोटला में आज मौसम बदलेगा।

यहां आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे मौसम में लोगों को ठंड से बचने की कोशिश करनी चाहिए। 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत,

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा...