Monday, August 18, 2025
Monday, August 18, 2025

मोहाली बिल्डिंग हादसा-लड़की की मार्च में थी शादी:मलबे में दबकर मौत हुई

Date:

 

शिमला- पंजाब के मोहाली में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरने से हिमाचल की लड़की की मौत हो गई। वह बिल्डिंग में चल रहे PG में कपड़े बदलने गई थी, जबकि बाहर मंगेतर गाड़ी में उसका इंतजार कर रहा था। हादसे के बाद वह बेहोश हो गया था। दोनों की मार्च महीने में शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थी, लेकिन इस हादसे से अब मातम छा गया है।

लड़की दृष्टि वर्मा (29) शिमला के पास ठियोग की रहने वाली थी। वह 5 साल से मोहाली की एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। उसके पिता की 25 साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह 3 बहने हैं। वह दूसरे नंबर पर थी।

मोहाली के सोहाना में शनिवार शाम को 5 एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई​। इस बिल्डिंग में चल रहे PG में दृष्टि वर्मा रहती थी। जानकारी के मुताबिक PG में दृष्टि कपड़े बदलने गई थी। उसका मंगेतर बिल्डिंग के बाहर सड़क पर गाड़ी में उसका इंतजार कर रहा था। वह शिमला के जुब्बल का रहने वाला है।

हादसे को देखने के बाद मंगेतर बेहोश हो गया। कुछ देर बार होश में आने के बाद उसने घर पर घटना की जानकारी दीइस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF और आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रात 8 बजकर 4 मिनट पर NDRF की टीम ने दृष्टि वर्मा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। रात 11 बजे उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरवाना में 206 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

  चंडीगढ़, 17 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने...

पंजाब सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की तारीख़ 31 अगस्त तक बढ़ाई: डॉ. रवजोत सिंह

  चंडीगढ़, 17 अगस्त: पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के...

दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम की धमकी

दिल्ली के 3 स्कूलों को सोमवार को बम की...