शंभू बार्डर पर माहौल तनावपूर्ण, किसानों व पुलिस में जबरदस्त टकराव

Date:

 

पंजाब : शंभू  बार्डर पर पिछले 9 महीने से डटे पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली की और पैदल मार्च शुरू किया है। हरियाणा बार्डर पर शंभू बार्डर से 101 किसानों के एक समूह ने शुक्रवार को दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू किया। इसी बीच माहौल तनावपूर्ण होता दिखाई दिया जब, कुछ मीटर बाद बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक दिया गया। हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे नहीं बढ़ने के लिए कहा और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लगाए गए निषेधाज्ञा का हवाला दिया। आपको बता दें कि इसी के साथ ही अंबाला जिला प्रशासन ने जिले में 5 या अधिक लोगों के अवैध रूप से एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसान फसलों MSP की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मार्च शुरू होने के साढ़े 3 घंटे के बाद किसान शंभू बार्डर से पीछे हट रहे हैं। इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि, उनके काफी नेती इस दौरान घायल हो गए, जिस कारण जत्थे को वापस बुला लिया है। दिल्ली मार्च का फैसला कुछ समय बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि किसानों के मार्च के दौरान हरियाणा बार्डर पर पुलिस ने कंटीले तार, बेरिकेड्स लगा दिए, जिसे किसानों ने आगे बढ़ते हुए उखाड़ दिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने किसानों को चेतावनी देते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें 7 किसान गंभीर घायल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...