पंजाब CM ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा किया विमोचन

Date:

 

मोहाली–चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का सीएम भगवंत मान ने आज (बुधवार) विमोचन किया है। इस दौरान उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। यह प्रतिमा 35 फीट ऊंची है। इस पर करीब पांच करोड़ लागत आएगी। इस मौके सीएम ने मीडिया से कहा कि जल्दी ही चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान टोरंटों और शिकागो की फ्लाइट्स चलेगी। पहले कुछ देशों के लिए फ्लाइट चल रही हैं। उनकी एयरलाइंस कंपनियों से बाचतीत हुई है। कंपनियों से उनकी जरूरत के बारे में पूछा गया है। यहां पर होटल व अन्य सुविधाएं हैं। कैटरिंग की जल्दी ही व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

पंजाब सरकार की ओर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा स्थापित किया गया है। जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रोजेक्ट पर करीब छह करोड़ की लागत आई है। शुरुआत में जयपुर में एक साइट पर शहीद का मिट्टी का मॉडल तैयार किया गया था। इसके बाद सीएम ने प्रतिमा को उसके अनुरूप तैयार करने के आदेश दिए थे। वहीं, आज के कार्यक्रम बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा विमोचन किया गया। इस पल को भी यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने अच्छा काम किया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह पूरे देश के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। 23 साल की उम्र में देश के लिए फांसी हुई थी। हमेशा ही वह 23 साल के लिए होंगे। वह आने वाली पीढि़यों में युवाओं के लिए रोल मॉडल रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...