Sunday, August 17, 2025
Sunday, August 17, 2025

Air India की महिला पायलट कमरे में मिली मृत

Date:

नेशनल : मुंबई पुलिस ने 25 वर्षीय एयर इंडिया की महिला पायलट, सृष्टि तुली की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली के आदित्य पंडित (27) को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार सुबह अंधेरी (पूर्व) स्थित मरोल इलाके के एक किराए के आवास में हुई, जहां सृष्टि मृत पाई गईं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सृष्टि तुली पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव का सामना कर रही थीं और उनका उत्पीड़न आदित्य पंडित द्वारा किया गया था। पंडित अक्सर सृष्टि के घर आते-जाते थे और उनके रिश्ते में तनाव था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात सृष्टि और पंडित के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पंडित दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उस दौरान सृष्टि ने उन्हें फोन किया और आत्महत्या करने की बात कही।

पंडित जब वापस लौटे तो सृष्टि का घर बंद था। उन्होंने दरवाजा खोलवाया और सृष्टि को बेहोश पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आदित्य पंडित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत,

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा...