बरनाला के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार दिया है, यहां से मेरा दिल का रिश्ता है – भगवंत मान

Date:

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। वह और उनकी पत्नी दोनों इनकम टैक्स कमिश्नर थे। लेकिन उन्होंने देश के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने कहा पहले हम झाड़ू से मकान की सफाई करते थे लेकिन अब झाड़ू से पूरा हिंदुस्तान साफ किया जा रहा है।

मान ने कहा कि कई राज्यों में हमारा झाड़ू चल चुका है। पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है। गुजरात, गोवा और जम्मू में हमारे विधायक जीते हैं। चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हमारा मेयर है। मात्र दस साल में आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बनी।

मान ने कहा कि बरनाला के लोगों ने हमेशा मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है। यहां के लोगों से मेरा दिल का रिश्ता है। यह मेरा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां के लोगों ने 2014 और 2019 दोनों बार यहां से लीड दिलाई।

विपक्षी उम्मीदवारों पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि उन लोगों पर ऐतबार मत करना। मौसम भी उतनी जल्दी नहीं बदलता जितनी जल्दी ये लोग पार्टी बदल लेते हैं। केवल ढिल्लों पहले कांग्रेस की तरफ से हारे। अब बीजेपी की तरफ से घूम रहे हैं। इनका कोई पता नहीं कि कब कौन सी तरफ हो जाएं। ये लोग पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन उनके पास पैसा है और हमारे पास जनता का प्यार है। उन्हें गलतफहमी है कि पैसे के दम पर जीत जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आम आदमी पार्टी के आने के बाद भाजपा कांग्रेस वाले भी काम की बात करने लगे हैं। हमने उनके मेनिफेस्टो बदल दिए। पहले वे लोग कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी और रोजगार के नाम पर चुनाव नहीं लड़ते थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही चंडीगढ़ में हमने करीब 17 सौ पंजाब पुलिस में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर लड़के-लड़कियों की भर्ती के नियुक्ति पत्र देकर यहां आया हूं। आज वाली नौकरियां मिलाकर हम 48,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के ढाई साल अभी बाकी है। इसमें और अच्छे काम होंगे। बरनाला के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को ही जिताएं। हमारा बटन पहले नंबर पर है और पहले नंबर पर ही आना चाहिए। किसी भी दूसरी पार्टी की तरफ मत देखना। ये लोग काम रोक देंगे। उन्होंने कहा कि धालीवाल आपका अपना है। गांव का रहने वाला है। दूसरे तो पंचकूला और चंडीगढ़ रहने वाले हैं। चुनाव के बाद आपको उन्हें ढूंढना पड़ेगा, लेकिन वह नहीं मिलेगा। वे लोग तो आपके साथ हाथ मिलाकर सैनिटाइजर के साथ हाथ धोते हैं। इसलिए उन्हें वोट मत करें।

मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला और कहा कि लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन चंडीगढ़ जाकर उन्होंने अपने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, फिर 2022 में लोगों ने उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वह कभी भी आमलोगों से नहीं मिले। इसीलिए उनका ये हाल हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास युवक की हत्या

जालंधर---पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन...

कांग्रेस व अकाली दल को बड़ा झटका, 100 के करीब परिवार AAP में शामिल

  मोगा : आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित...

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन तक मुफ्त बस यात्रा

  नेशनल -- रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश...

पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  पंजाब : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध...