Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

बरनाला को 35 साल तक विकास नहीं मिला, 2022 में आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद विकास शुरू हुआ : अरविंद केजरीवाल

Date:

चंडीगढ़, 16 नवंबर

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को बरनाला में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से की हरिंदर धालीवाल को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ढ़ाई साल पहले पंजाब के लोग सबसे ज्यादा परेशान अपने बिजली बिल से रहते थे। हमने आपसे वादा किया था कि आपके सभी पुराने बिल माफ कर देंगे और आगे से आपका बिल जीरो आया करेगा। यह वादा हमने पूरा किया। अब लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं।

हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे है। वहां दवाईयां और जांच मुफ्त हो रही है। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहे हैं। वहीं पूरे पंजाब में सरकारी स्कूल ठीक किए जा रहे हैं।

पिछले ढाई सालों से करीब 48 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी एक पैसे भी नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पिछली सरकारों में बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी।
हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि बरनाला आम आदमी पार्टी की राजधानी है। पार्टी के गठन के बाद हुए सभी चुनावों में यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताया है। आपके आशीर्वाद से पहले भगवंत मान दो बार संसद पहुंचे। इस बार आपने मीत हेयर को जिताया। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आपने आप उम्मीदवार को जिताया। इस बार भी हमारे उम्मीदवार हरिंदर धालीवाल को जिताएं। वह आपका ही लड़का है और आपके बीच से ही निकला है। जब भी आपको जरूरत होगी वह आपके लिए उपलब्ध रहेगा।

 

केजरीवाल ने कहा कि जब आपका लोकसभा सांसद, आपका विधायक और राज्य की सरकार तीनों एक ही पार्टी के होंगे, फिर बरनाला का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरी पार्टी का विधायक बन गया तो सिर्फ हमसे लड़ाई करेगा, उससे काम नहीं हो पाएगा क्योंकि राज्य की सरकार आम आदमी पार्टी की है। वहीं हमारा विधायक सिर्फ काम करने पर अपना ध्यान लगाएगा।

उन्होंने कहा कि 2022 से पहले 35 साल तक बरनाला का विकास इसलिए ठीक से नहीं हुआ क्योंकि पंजाब की सरकार किसी और पार्टी की होती थी और बरनाला में कोई और पार्टी का विधायक होता था। दोनों आपस में लड़ते रहते थे। जब 2022 में सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और बरनाला में भी ‘आप’ का विधायक मीत हेयर बना उसके बाद बरनाला में बहुत काम हुए। पहले यहां नहरी पानी नहीं आता था, हमारी सरकार ने यहां के किसानों को नहर से पानी देने का काम शुरू किया। अब हर खेत में पानी पहुंच रहा है।

बरनाला डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी बहुत नीचे चला जाता है, अब उसकी रिलाइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। उसमें कंक्रीट बिछाया जा रहा है। इससे 20 प्रतिशत पानी बचेगा जो गांव के किसानों को मिलेगा।

इसके अलावा आप सरकार के ढाई साल के दौरान यहां कम्युनिटी सेंटर बनाए गए। लाइब्रेरी, तालाब, धर्मशाला, स्कूल, स्टेडियम और खेल के मैदान बनाए गए। गलियों और नालियों को ठीक किया जा रहा है। अब संघेड़ा में एक बड़ा स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही वह तैयार हो जाएगा।

पीने का पानी और सीवरेज के लिए 87 करोड रुपए के प्रोजेक्ट पास कर दिए गए हैं। अब कभी भी इसकी समस्या नहीं होगी। सभी टूटी सड़कों की रिपेयरिंग के लिए 25 करोड़ दिए गए हैं। वहीं शहर के प्रमुख चौकों के भी सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। अब बरनाला रिंग रोड को 4 लेन बनाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही फोरलेन का काम भी शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा सिविल अस्पताल को बेहतर बनाया जा रहा है। उसकी सारी कमियां दूर की जा रही है। अब वहां एक ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं बरनाला शहर में सरकार जमीन आईडेंटिफाई करेगी और वहां इंडस्ट्रीयल फोकल प्वाइंट बनाया जाएगा जिससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी। लेकिन ये काम तभी पूरे सकते हैं, जब विधायक आम आदमी पार्टी का हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती का विज्ञापन लिया गया वापिस, नोटिफिकेशन जारी

  पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापकों के रिक्त...

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

  चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार...

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम मा’र दिया थानेदार

  धनौला : जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद...

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  चंडीगढ़, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...