Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

अज्ञात कारणों के चलते नहर में कूदी विधवा महिला, आसपास के लोगों ने बचाया, हालत गंभीर

Date:

 

अबोहर के नई आबादी निवासी एक महिला ने आज सुबह नहर मे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे समय रहते आस पास के लोगों ने बाहर निकाल लिया, इस के बाद उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह विधवा महिला किसी रसूखदार परिवार की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार विधवा बजुरग औरत की पहचान नसीब कौर के रूप में हूई है, जो नई आबादी, गली नंबर 11 की रहने वाली है। नसीब कौर आयु करीब 70 साल बताई जा रही है, जिस ने आज अज्ञात कारणों के चलते कंधवाला रोड़ से गुजरती नहर में आत्महत्या करने की नियत से छलांग लगा दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे नहर में डूबते देख निकालने का प्रयास किया और 108 ऐम्बूलेंस चालको को भी सूचना दी।
इधर महिला का वजन अधिक होने के कारण महिला को निकालने में काफी परेशानी हर्इु, इतने में 108 के कर्मचारी मौके पर पहुंचें और उनकी मदद से महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद ऐम्बूलेंस चालकों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ऐमरजेंसी में डा. सनमान मांजी व डा. सुरेश कंबोज द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है, जहां पर महिला की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला, जानें क्या कहा…

  जम्मू डेस्क : आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को...

BSF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बार्डर पर हेरोइन की खेप बरामद

  जलालाबाद: भारत-पाकिस्तान सीमा से एक बार फिर हेरोइन तस्करी...

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

  मोहाली : विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह...