Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

अबोहर में करंट लगने से महिला घायल:घर में प्रैस कर रही थी, अस्पताल भर्ती

Date:

पंजाब के फाजिल्का के अबोहर में निकटवर्ती ढाणी निवासी एक महिला आज सुबह करंट लगने से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी देते हुए अस्पताल में मौजूद गुरमीत कौर ने बताया कि उसकी जेठानी रमन कौर पत्नी जज सिंह आज सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनकी वर्दी प्रैस कर रही थी, लेकिन नंगे पांव होने के कारण उसे करंट लग गया। जिससे वह करंट लगने से झटका खाकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।

परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के फार्मासिस्ट ने बताया कि रमन कौर बेहोशी की हालत में यहां आई थी। जिसका प्राथमिक इलाज कर दिया गया है, अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज

चंडीगढ़---हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के LOP की मांग

चंडीगढ़ -हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन...