पंचायती चुनावों तक किसी पुलिस वाले को नहीं मिलेगी छुट्टी

 

पंजाब में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल 15 अक्टूबर तक पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्‌टी पर रोक लगा दी है। केवल विशेष हालातों में छुट्‌टी को मंजूरी दी जाएगी। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी होगी। पंजाब पुलिस में अस्सी हजार से अधिक पुलिस मुलाजिम हैं।

आपको बता दें कि राज्य में इस समय 13,937 गांव पंचायतें हैं। जिनमें चुनाव करवाए जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 96 हजार मुलाजिम इलेक्शन में तैनात किए गए हैं। चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाना सरकार के लिए भी चुनौती है। हालांकि गांवों में माहौल खराब न हो। इसके लिए सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं। पार्टी निशान पर चुनाव न करवाने के संबंधी प्रस्ताव विधानसभा में पास कर लागू किया गया है। इसके सिवा कोशिश यही है कि सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हो। लेकिन इसके बाद भी कई जगह माहौल तनावपूर्ण हो रहा है।

पंचायत चुनावों के लिए राज्य इलेक्शन कमीशन की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर 17-ई स्थित अपने कार्यालय एससीओ नंबर 49 में कंट्रोल रूम गठित किया है। इसके सिवा लोगों की सुविधा के लिए एक स्पेशल नंबर पर शुरू किया है। जहां पर रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे से रात नौ बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना जाता है। कंट्रोल रूम पर संपर्क करने के लिए लोगों को लैंडलाइन नंबर 0172- 2771326 पर कॉल करनी होगी। इसके सिवा विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *