पंजाब में पंचायत चुनाव की घोषणा:15 अक्टूबर को वोटिंग

मोहाली—पंजाब में पंचायती चुनाव का ऐलान हो गया है। 15 अक्टूबर को वोटिंग होंगी। इसी दिन रिजल्ट भी आएंगे। इसकी घोषणा बुधवार (25 सितंबर) को राज्य के इलेक्शन कमीशन के कमिश्नर राज कमल चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि 27 से 4 अक्टूबर तक पंच व सरपंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की समय सीमा फरवरी 2024 में खत्म हो गई थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते चुनावों में देरी हुई। पंचायत चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

‌उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ये चुनाव 20 अक्टूबर से पहले करवाने की बात कही थी। अगले महीने काफी छुटि्टयां आ रही हैं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए तारीख की घोषणा की गई है। अक्टूबर 1 और 2 को छुट्‌टी है। उसके बाद 12 को दशहरा है। 1 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती है और 20 को करवा चौथ है। इसके अलावा परीक्षाओं और धान कटाई का भी ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *