यूपी में बाढ़ चित्रकूट का रामघाट डूबा, सड़कों पर पूजा-पाठ

उत्तर प्रदेश–यूपी में नदियां उफान पर हैं। 21 जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे हैं। चंदौली-ललितपुर में बांधों के गेट खोलने पड़े। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट डूब गया है। सड़कों पर पूजा-पाठ हो रही है।हाथरस, ललितपुर, मिर्जापुर समेत 10 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। कानपुर में बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया। महिला की मौत हो गई। पति और बेटा घायल हैं।प्रदेश में बाढ़ से 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू जैसी नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 44 सेमी दूर हैं।

प्रयागराज, मिर्जापुर और इटावा में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिरने की संभावना जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *