पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक

अमृतसर: आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सचखंड ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने गुरु साहिब के दर्शन किए और कीर्तन श्रवण किया और सभी की भलाई के लिए अरदास की।

बता दें कि बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे के बाद गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *